एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के साथ युद्ध जारी रहने के दौरान ईरानी नागरिकों को निर्वासित करने के मुद्दे पर ईरान से गुप्त बातचीत की थी। गुरुवार को सार्वजनिक हुए अदालती दस्तावेजों से यह राजफाश हुआ है।
दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने अक्टूबर के मध्य तक ईरानियों को किसी तीसरे देश के रास्ते निर्वासित करने की योजना बनाई थी।
इस मामले में अदालत ने सरकार को निर्वासन की अंतिम योजना बनने पर 24 घंटे पहले सूचना देने और कार्रवाई से पांच दिन पहले लिखित नोटिस देने का आदेश दिया है।