डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। तुर्किए में गुरुवार (5 नवंबर) को तीन गांवों में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश में बड़ा अभियान चला रही है।
अफ्योनकराहिसार गवर्नर कार्यालय ने बयान में कहा कि दुर्भाग्य से, हमारे प्रांत में सशस्त्र हमलों में आठ नागरिकों ने जान गंवाई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना राजधानी अंकारा और तटीय शहर इज्मीर के बीच स्थित अफ्योनकराहिसार शहर के पास ग्रामीण क्षेत्र में हुई।