World
इजरायल में आइसेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ, नेतन्याहू का सत्ता से जाना लगभग तय; यूटीजेड ने साथ छोड़ा
रॉयटर, यरुशलम। इजरायल में हफ्ते भर की उहापोह के बाद गुरुवार देर शाम नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। नई सरकार बनाने के लिए 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट के नेताओं ने राष्ट्रपति आइजक हरजोग से मि
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

रॉयटर, यरुशलम। इजरायल में हफ्ते भर की उहापोह के बाद गुरुवार देर शाम नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। नई सरकार बनाने के लिए 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट के नेताओं ने राष्ट्रपति आइजक हरजोग से मिलकर उन्हें मध्यमार्गी गठबंधन के नेता और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट के समर्थन का पत्र सौंप दिया है।
आठ सांसदों वाली अरब पार्टी राएम पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए आइसेनकोट के समर्थन की घोषणा कर चुकी है। इस प्रकार से आइसेनकोट को कुल 67 सांसदों का समर्थन प्राप्त हो गया है जबकि 120 सदस्यों वाली संसद नीसेट में बहुमत के लिए 61 सांसद साथ होने जरूरी हैं।


