World
रिपब्लिकन की हार के बाद पीट हेगसेथ बन सकते हैं बलि का बकरा, सर्जियो गोर ले सकते हैं रूबियो की जगह
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रशासन में प्रमुख पदों पर बदलाव की चर्चाएं चल निकली हैं। ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वे
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रशासन में प्रमुख पदों पर बदलाव की चर्चाएं चल निकली हैं। ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से ईरान युद्ध को चुनावी हार की एक वजह बताए जाने के बाद माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बलि का बकरा बनाया जा सकता है।
विदेश मंत्री मार्को रूबियो को भी हटाए जाने की चर्चा है। उनके स्थान पर ट्रंप के करीबी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को नया विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। इन दो प्रमुख मंत्रियों के अलावा भी कई अन्य फेरबदल की अटकलें हैं।


