World
होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा: 2 सुपरटैंकर समेत 3 जहाजों में लगी आग, ईरान का सनसनीखेज दावा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स (आइआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में निर्धारित मार्ग के बजाय एक अवैध और अनधिकृत रास्ते से गुजरने के दौरान तीन जहाजों में आग लग गई। इन
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स (आइआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में निर्धारित मार्ग के बजाय एक अवैध और अनधिकृत रास्ते से गुजरने के दौरान तीन जहाजों में आग लग गई। इनमें दो सुपरटैंकर शामिल हैं। घटनाएं बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं।
आइआरजीसी के आधिकारिक मीडिया संस्थान सेपाह न्यूज के अनुसार, पहली घटना में एक तेल टैंकर समुद्र में बिछाई गई नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। दूसरी घटना में होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा एक अन्य तेल टैंकर आग लगने के कारण पूर्वी हिस्से में रोक दिया गया।


