डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आव्रजन और वीजा नीतियों में सख्ती, तकनीक क्षेत्र में एआई के कारण हो रहे छंटनी और एच-1बी वीजा तथा ग्रीन कार्ड बैकलॉग को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के चलते बड़ी संख्या में भारतीय टेक प्रोफेशनल्स अमेरिका से भारत लौट रहे हैं। लेकिन लौटने के बाद उन्हें वेतन में भारी कटौती की कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है।
एक्सफेनो नामक स्टाफिंग फर्म के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में अब तक 12,900 प्रोफेशनल्स भारत लौट चुके हैं। जबकि 2025 में पूरे साल 15,100 टेक प्रोफेशनल्स वापस आए थे।