World
ट्रंप की चेतावनी बेअसर, रूस-यूक्रेन के बीच ताबड़तोड़ हवाई हमले; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ सकती है हलचल
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन ने बुधवार-गुरुवार रात एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए। राजधानी कीव और उसके आसपास और निप्रोपेट्रोव्स्क में रूस के ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं और कई संपत्तियों को नुकसान हुआ
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन ने बुधवार-गुरुवार रात एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए। राजधानी कीव और उसके आसपास और निप्रोपेट्रोव्स्क में रूस के ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं और कई संपत्तियों को नुकसान हुआ है।
कीव में एक कंपनी के गोदाम में रूस के हमले से आग लग गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि निप्रोपेट्रोव्स्क में तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों, क्रीमिया, काला सागर और अजोव सागर में रूसी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए।


