World
अमेरिका के ब्रुकलिन में दो मंजिला इमारत में भीषण आग, छह लोगों की मौत; सात घायल
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार तड़के एक दो मंजिला घर में लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं।
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार तड़के एक दो मंजिला घर में लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं।
ब्रुकलिन में एक इमारत में रात 1:40 बजे (स्थानीय समय) भीषण आग लगने की सूचना मिली। इलाके के सनसेट पार्क में लगी इस आग को बुझाने के लिए 200 से अधिक बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


