World
अमेरिका में मनी लांड्रिंग मामले में भारतीय सैयद को आठ साल की जेल, बुजुर्गों को बनाता था अपना निशाना
पीटीआई, न्यूयॉर्क । बुजुर्गों को निशाना बनाने वाली धोखाधड़ी की योजना के जरिए की गई मनी लांड्रिंग के लिए एक 60 वर्षीय भारतीय नागरिक को आठ साल की सजा सुनाई गई है।
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

पीटीआई, न्यूयॉर्क। बुजुर्गों को निशाना बनाने वाली धोखाधड़ी की योजना के जरिए की गई मनी लांड्रिंग के लिए एक 60 वर्षीय भारतीय नागरिक को आठ साल की सजा सुनाई गई है।
उसे पीड़ितों को 2.4 मिलियन अमेरिकी डालर का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है। इलिनोइस के पूर्व निवासी अहमद मकबूल सैयद को पिछले हफ्ते अमेरिकी जिला न्यायाधीश जान सी. हिंडेराकर ने आठ साल की जेल की सजा सुनाई।
सैयद ने मनी लांड्रिंग की साजिश रचने के आरोप में अपराध स्वीकार कर लिया। सैयद एक ऐसी व्यापक धोखाधड़ी योजना में शामिल था, जिसमें टेक सपोर्ट और सरकारी अधिकारी बनकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता था। यह धोखाधड़ी पूरे अमेरिका में, जिसमें एरिजोना भी शामिल है, बुजुर्गों के खिलाफ की गई थी।


