एपी, पेरिस। फ्रांस में करीब छह लाख लोगों ने गुरुवार को बेहतर वेतन की मांग और हाई स्कूल विरोध आंदोलन का समर्थन करने के लिए देशव्यापी हड़तालों और प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, जिससे पहले से ही मुश्किलों में घिरी मैक्रों सरकार पर और दबाव बढ़ गया है।
गुरुवार के प्रदर्शन आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे जिनमें कई बड़ी ट्रेड यूनियनों ने भाग लिया। पूरे फ्रांस में एक महीने से भी अधिक समय से चल रहे बड़े और लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद, पेरिस, ल्योन, मार्सिले और अन्य जगहों पर फिर से बड़ी रैलियां निकाली गईं।