World
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 11 की मौत और 33 घायल
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पकपतन जिले में गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पकपतन जिले में गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।
पुलिस और बचाव अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना पकपतन जिले में हुई। अस्पताल अधिकारी डॉ. अहमद रजा ने एपी को बताया कि बचाव दल ने मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया। यह बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला।


