रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान को आर्थिक और कारोबारी मदद पहुंचाने के आरोप में भारत और तुर्किये की कई कंपनियों तथा व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि ईरान की सरकार का समर्थन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री से होने वाली कमाई रोकना है।