World
फ्रांस के ब्लड बैंकों पर बड़ा साइबर हमला, कैसे नाकाम हुई प्लाज्मा खराब करने की साजिश?
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के तीन ब्लड बैंकों पर साइबर हमला हुआ, जिसमें हैकर्स ने रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाकर तापमान बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन समय रहते अलार्म सिस्टम ने गड़बड़ी पकड़ ली और स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के तीन ब्लड बैंकों पर साइबर हमला हुआ, जिसमें हैकर्स ने रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाकर तापमान बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन समय रहते अलार्म सिस्टम ने गड़बड़ी पकड़ ली और स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई कर हमले को नाकाम कर दिया। किसी भी ब्लड प्रोडक्ट या सैंपल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ा।
सोमवार को हुई इस घटना में रेफ्रिजरेशन उपकरण सप्लाई करने वाली एक कंपनी को निशाना बनाया गया। ये उपकरण 'फ्रेंच ब्लड एस्टेब्लिशमेंट' (EFS) द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, जो देश में ब्लड कलेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की देखरेख करता है। यूरोप भर में रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर साइबर हमलों की एक बड़ी लहर चल रही है।


