World
अमेरिका मिडटर्म चुनाव: मस्क को बड़ा झटका, हार के बाद डेमोक्रेट्स के निशाने पर बिजनेस साम्राज्य
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हार के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बड़ा राजनीतिक और आर्थिक झटका लगा है।
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हार के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बड़ा राजनीतिक और आर्थिक झटका लगा है।
हालांकि मस्क चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे, मगर उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों की जीत और अपने प्रमुख गढ़ टेक्सास को 'रेड' (रिपब्लिकन) बनाए रखने के लिए लगभग 4,700 करोड़ रुपये (50 करोड़ डालर) खर्च किए थे। डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया और जीना हिनोजोसा ने टेक्सास के गवर्नर पद पर जीत दर्ज की।


