जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव (मिड टर्म इलेक्शन) में कई निर्वाचन ऐसे हुए हैं जो अमेरिका या उस राज्य के इतिहास में पहली बार हैं।
इन नतीजों में अमेरिका के इतिहास में पहले मुस्लिम सीनेटर का निर्वाचन, पहली अश्वेत महिला गवर्नर, किसी राज्य का नेतृत्व करने वाली पहली मूल अमेरिकी महिला, टेक्सास की पहली लातिन गवर्नर और सीनेट के लिए घोषित समलैंगिक पुरुष का चुनाव शामिल है।