World
'इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए', मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने अमेरिका के चुनावी नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है।
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने अमेरिका के चुनावी नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है।
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत पर एलन मस्क ने मजाक करते हुए पोस्ट किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर कहा कि उनके तथाकथित "चुनाव में दखल देने वाले स्पेस लेज़र" मनचाहा नतीजा देने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि इस समय अंतरिक्ष में डेटा सेंटर काफी आकर्षक लग रहे हैं। ये टिप्पणियां तब आईं, जब टेक्सस से नवनिर्वाचित सीनेटर जेम्स टालारिको ने मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों पर निशाना साधा।


