डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। इसी कड़ी में डेमोक्रेट ने टेक्सस में चार दशक से चले आ रहे रिपब्लिकन पार्टी के दबदबे को खत्म कर दिया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जेम्स टालारिको को टेक्सास में मिली जीत पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है। जेम्स ने रिपब्लिकन केन पैक्सटन को हराकर राज्य के अमेरिकी सीनेट चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के लगभग चार दशकों के दबदबे को खत्म कर दिया है।