डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ जीत ली है। उन्होंने ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हराया है।
एमी एक्टन ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव जीतकर राज्य के इस सर्वोच्च पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला बनी हैं। उनकी यह जीत 20 वर्षों में पहली बार है जब किसी डेमोक्रेट ने गवर्नर का चुनाव जीता है।