World
अमेरिका में क्या है राष्ट्रपति का वीटो पावर, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल; रिपब्लिकन की हार के बाद ट्रंप का नया प्लान
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस और सीनेट दोनों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद अमेरिकी राजनीति में 'वीटो' शब्द सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है।
लेखक Naveen Kumar57K पढ़े गए
-1793772638889.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस और सीनेट दोनों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद अमेरिकी राजनीति में 'वीटो' शब्द सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'Veto' लिखी हुई एक लाल 'MAGA' टोपी की तस्वीर पोस्ट की। फॉक्स न्यूज के अनुसार, उन्होंने साफ किया कि संसद से पास होने वाले कानूनों को रोकने के लिए उनके पास राष्ट्रपति की वीटो शक्ति मौजूद है।


