World
मिडटर्म इलेक्शन में भारी तनाव: ट्रंप ने तैनात किए 1000 पोल मॉनिटर, डेमोक्रेट्स ने लगाया मतदाताओं को डराने का आरोप
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनावों के दौरान ट्रंप प्रशासन के न्याय विभाग ने देशभर में करीब 1,000 चुनाव मॉनिटर और ऑब्जर्वर तैनात किए।
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनावों के दौरान ट्रंप प्रशासन के न्याय विभाग ने देशभर में करीब 1,000 चुनाव मॉनिटर और ऑब्जर्वर तैनात किए।
विभाग ने इसे अपने इतिहास का सबसे बड़ा मॉनिटरिंग प्रयास बताया। यह तैनाती सभी 50 राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जिसमें कई डेमोक्रेटिक बहुल इलाके भी शामिल हैं।


