World
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मतदान के लिए उमड़े वोटर, थोड़ी देर में थम जाएगी वोटिंग; नतीजे आज
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ युद्ध, मनमाने टैरिफ और बढ़ती महंगाई को लेकर अमेरिकी जनता में असंतोष के बीच मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हुआ। बुधवार को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे जारी किए जाएंगे। इन
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ युद्ध, मनमाने टैरिफ और बढ़ती महंगाई को लेकर अमेरिकी जनता में असंतोष के बीच मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हुआ। बुधवार को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे जारी किए जाएंगे। इन चुनावों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है।
अल जजीरा के अनुसार, सबसे पहले वेरमोंट में सुबह पांच बजे मतदान शुरू हुआ। इसके बाद न्यू जर्सी, वर्जीनिया, कनेक्टिकट, केंटकी और इंडियाना के कुछ हिस्सों में भी मतदान खत्म होने को है।


