डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में मंगलवार को हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। केंटकी और इंडियाना में कुछ मतदान केंद्र बंद होने के साथ ही शुरुआती मतगणना के आंकड़े जारी किए गए हैं।
केंटकी सीनेट सीट पर रिपब्लिकन उम्मीदवार एंडी बैर शुरुआती लीड में हैं। एपी के अनुमानों के अनुसार, अभी तक गिने गए वोटों में बैर को 7,074 वोट (67.6 प्रतिशत) मिले हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार चार्ल्स बुकर 3,187 वोट (30.4 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि केंटकी पार्टी के उम्मीदवार क्रिस्टोफर कैंपबेल को 209 वोट (2 प्रतिशत) मिले हैं।