डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस के साइरोस द्वीप के बंदरगाह पर इजरायल जा रहे एक क्रूज जहाज पर बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा अभियान चलाया गया। अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया था कि जहाज के हल (निचले हिस्से) से एक विस्फोटक उपकरण चिपका दिया गया है।
पनामा झंडे वाला क्रूज जहाज ‘क्राउन आयरिस’ हाइफा के लिए रवाना होने वाला था। इसमें 940 यात्री और 597 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह जहाज इजरायली कंपनी मानो मैरीटाइम द्वारा संचालित है।