World
महंगाई से बेहाल बांग्लादेशी कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग
डिजिटल डेस्क, ढाका। महंगाई के मुकाबले मजदूरी नहीं बढ़ने से बांग्लादेश के कपड़ा मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से जारी आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। महंगाई के मुकाबले मजदूरी नहीं बढ़ने से बांग्लादेश के कपड़ा मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से जारी आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
राजधानी ढाका के मीरपुर समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बना हुआ है। मंगलवार को मीरपुर में हुई झड़प के बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।


