डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2024 में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं के एक हिस्से को डेमोक्रेट्स से अलग करके उल्लेखनीय राजनीतिक सफलता हासिल की थी। लेकिन दो साल बाद यह आकर्षण कमजोर पड़ता दिख रहा है।
कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के नए सर्वेक्षण के अनुसार, नवंबर 2026 के मिडटर्म चुनावों से पहले भारतीय-अमेरिकी मतदाता फिर से डेमोक्रेट्स की ओर लौट रहे हैं। रिपब्लिकन को उनका साथ लगभग खत्म हो गया है।⁠