डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में न्यूनतम मासिक वेतन को 12,500 टका (रुपये) से बढ़ाकर 30,000 टका करने की मांग को लेकर गारमेंट कर्मचारियों का आंदोलन हिंसक हो गया है। राजधानी ढाका, गाजीपुर और सावर-अशुलिया में आगजनी, हाईवे जाम और पुलिस के साथ हुई झड़पों के बाद 600 से अधिक कारखानों में कामकाज पूरी तरह बंद हो गा है।
कारखानों में कामकाज बंद होने से 17 लाख कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और अब तक 82 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।