डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक छोटा लियरजेट विमान क्रैश होकर फट गया। ये हादसा इतना खतरनाक था कि इस प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
फ्लोरिडा में हुए इस भीषण हादसे से पहले, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दिल दहला देने वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग में 'लियरजेट' की को-पायलट को मदद के लिए गुहार लगाते हुए सुना गया था। उनकी पहचान नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास के तौर पर हुई है।