डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आज मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। सोलुखुम्बु हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ, जब 'फिशटेल एयर' और 'डायनेस्टी एयर' के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए।