डिजिटल डेस्क, मोगादिशु। भारतीय नौसेना ने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास 48 घंटे से अधिक चले एक बड़े और संयुक्त अभियान में हाइजैक किए गए मछली पकड़ने वाले जहाज को सुरक्षित छुड़ा लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में नौसेना के युद्धपोत, समुद्री निगरानी विमान, मार्कोस और भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने मिलकर कार्रवाई की।