डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्लोरिडा लियरजेट विमान हादसे में को-पायलट नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरास समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद नथालिया की रेडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई।
इस हादसे से चंद मिनट पहले को-पायलट नथालिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही अपने परिजनों के साथ भी संपर्क में थीं। नथालिया ने हादसे से ठीक 10 मिनट पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज भी किया था।