डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में स्थित एक स्कूल पर रूस की बमबारी में 24 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। मरने वालों में बचाव दल के भी दो सदस्य शामिल हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि स्कूल का इस्तेमाल राहत सामग्री के वितरण केंद्र के रूप में हो रहा था। साथ ही वहां पर लोग शरण भी लिए हुए थे। जेलेंस्की ने कहा कि स्कूल भवन पर एक बार हवाई हमला होने के कुछ देर बाद फिर हमला हुआ। जपोरीजिया सिटी काउंसिल की सचिव रेजीना खारचेंको ने हमले के बाद 27 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है।