जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका में मंगलवार को होने जा रहे मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए अहम परीक्षा साबित होंगे। इन चुनावों से तय होगा कि उनके कार्यकाल के आखिरी दो वर्षों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बना रहेगा या डेमोक्रेट अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत, आव्रजन और ईरान युद्ध को लेकर मतदाताओं की नाराजगी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने पर डेमोक्रेट सरकार के विधायी एजेंडे को चुनौती देने और प्रशासन के कामकाज की जांच करने की बेहतर स्थिति में होंगे। वहीं, सीनेट का नियंत्रण नियुक्तियों और न्यायिक पदों पर फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।