World
'महाशक्तियों का अखाड़ा न बने पश्चिम एशिया', चिनफिंग ने दिया ट्रंप को संदेश
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संभावित नए हमलों की चर्चाओं के बीच चीन ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रायटर के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को पहली
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संभावित नए हमलों की चर्चाओं के बीच चीन ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रायटर के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर चीन पहुंचे ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र को बड़ी ताकतों की प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए।
उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए अरब देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में चीन गारंटर की भूमिका में आ रहा है। ऐसे में चिनफिंग का बयान ट्रंप के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।


