World
बेनतीजा रही दोहा में चल रही वार्ता, स्वदेश लौटा ईरानी दल बोला- गेंद अब अमेरिका के पाले में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका के संभावित नए हमले की आशंकाओं के बीच दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए दोहा में चल रही बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई। रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा क
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका के संभावित नए हमले की आशंकाओं के बीच दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए दोहा में चल रही बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई। रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर के मध्यस्थों से बातचीत के बाद ईरान के प्रस्तावों को छोटा किया गया, लेकिन तब भी कोई समाधान नहीं निकल सका।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि बातचीत जारी है। मामला बेहद पेचीदा है। अब फैसला अमेरिका को करना है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत और सैन्य टकराव, दोनों के लिए तैयार है।


