World
यूक्रेन का इमरजेंसी अलर्ट एप हैक, परमाणु हमले के फर्जी संदेशों से मची अफरातफरी
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन ने रूस पर उसके इमर्जेंसी अलर्ट एप को हैक करने का आरोप लगाया है। जारी बयान के अनुसार इस हैकिंग के चलते यूक्रेनी लोगों के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर परमाणु हमले और रासायनिक हमलों के अलर
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन ने रूस पर उसके इमर्जेंसी अलर्ट एप को हैक करने का आरोप लगाया है। जारी बयान के अनुसार इस हैकिंग के चलते यूक्रेनी लोगों के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर परमाणु हमले और रासायनिक हमलों के अलर्ट आ रहे हैं। इससे लोग भयभीत हैं और उन हमलों से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
इस बीच रूस ने कहा है कि उनके देश में भी मोबाइल एप साइबर अटैक के शिकार हुए हैं। यूक्रेन में ये अलर्ट ओलेस्की और नजदीकी इलाकों में छह दिनों का युद्धविराम खत्म होने के बाद आ रहे हैं।


