World
'ईरान के सर्वोच्च नेता ने सरकार को कुछ अधिकार दिए', अमेरिका से शांति वार्ता को लेकर बोले पेजेशकियान
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोमवार को कहा कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई ने सरकार को अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए कुछ अधिकार दिए हैं, जिसका मकसद मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म कर
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोमवार को कहा कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई ने सरकार को अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए कुछ अधिकार दिए हैं, जिसका मकसद मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करना है।
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा, "हम बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में सर्वोच्च नेता ने सरकार को कुछ अधिकार भी दिए हैं।" उनके ये बयान तब आए हैं, जब ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है।


