डिजिटल डेस्क, लाहौर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के कारण भारत के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह जानकारी सोमवार को एक बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप के प्रमुख ने दी है।
पाक-भारत बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन नूर मुहम्मद कसूरी ने दोनों पड़ोसी देशों से व्यापारिक संबंध फिर से बहाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे दोनों तरफ के व्यवसायों को फायदा होगा और निवेश, पर्यटन तथा क्षेत्रीय सहयोग के अवसर पैदा होंगे।