World
इतिहास रचने की दहलीज पर भारतवंशी शुचिता पटेल, जॉर्जिया के फोरसिथ काउंटी से कमिश्नर पद के लिए लड़ रहीं चुनाव
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की भारतवंशी शुचिता पटेल तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में फोरसिथ काउंटी कमिश्नर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। रविवार सुबह वह मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें याद दिला रही थी
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की भारतवंशी शुचिता पटेल तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में फोरसिथ काउंटी कमिश्नर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। रविवार सुबह वह मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें याद दिला रही थीं कि वह भी इस चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
पटेल फोरसिथ काउंटी में चुनाव लड़ने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। इस काउंटी का इतिहास नस्ली हिंसा और लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) जैसी घटनाओं से भरा है।


