World
जर्मनी में जेन जी प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गृह मंत्री ने दंगों के लिए प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी में युवाओं के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में भड़की हिंसा और लूटपाट की राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है। हालांकि, कई नेताओं ने यह भी कहा कि इन हिंसक घटनाओं के क
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी में युवाओं के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में भड़की हिंसा और लूटपाट की राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है। हालांकि, कई नेताओं ने यह भी कहा कि इन हिंसक घटनाओं के कारण युवाओं की जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
शनिवार को 'GenZ regelt!' समूह के आह्वान पर हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें जीवनयापन की बढ़ती लागत, शिक्षा पर खर्च बढ़ाने और बजट में की जा रही कटौतियों पर रोक लगाने से जुड़ी थीं। युवाओं का यह आंदोलन फ्रांस और इटली में हाल ही में हुए इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित था।


