World
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में सियासी गर्माहट सातवें आसमान है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक बीच में होने वाले मध्यावधि चुनाव है। यह चुनाव कल यानी 3 नवंबर, 2026 को हो रहे हैं।
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए
-1793622133499.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में सियासी गर्माहट सातवें आसमान है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक बीच में होने वाले मध्यावधि चुनाव है। यह चुनाव कल यानी 3 नवंबर, 2026 को हो रहे हैं। इन चुनावों में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर फैसले होने हैं।
इसके इतर इस चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राजनीति में भारतवंशियों का दबदबा और प्रभाव पहले से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रहा है। कैलिफोर्निया से लेकर वाशिंगटन, टेक्सस, फ्लोरिडा और ओहियो तक, भारतीय मूल के कई जाने-माने चेहरे अमेरिकी कांग्रेस से लेकर गवर्नर और स्थानीय मेयर पद तक की दौड़ में ताल ठोक रहे हैं।


