डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हैलोवीन का जश्न मातम में बदल गया। वीकेंड पर देश भर में हुई हिंसक गोलीबारी की घटनाओं में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंसा की ये घटनाएं कैलिफोर्निया से लेकर डेलावेयर तक फैली रहीं, जिनमें कई वारदातें यूनिवर्सिटी परिसरों और नाइटलाइफ इलाकों के पास हुईं।