World
5000 टन वजनी मशीनों का दंभ भर रहा चीन, क्या भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में बन सकता है बाधा?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात कंट्रोल के बाद अब चीन निर्माण मशीनरी के निर्यात पर भी कड़े नियम लागू कर रहा है। इनमें सुरंग खोदने वाली बड़ी टनल बोरिंग मशीनें भी शामिल हैं।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात कंट्रोल के बाद अब चीन निर्माण मशीनरी के निर्यात पर भी कड़े नियम लागू कर रहा है। इनमें सुरंग खोदने वाली बड़ी टनल बोरिंग मशीनें भी शामिल हैं।
दुनिया भर में इन मशीनों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक चीन ही है। भारत अपनी सड़क, रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं के लिए इन मशीनों पर काफी हद तक निर्भर रहता है। ऐसे में चीन के इन नए प्रतिबंधों से भारत की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गति प्रभावित हो सकती है।


