डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में सैकड़ों गारमेंट फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कम वेतन और बढ़ती महंगाई को लेकर मजदूरों को प्रदर्शनों ने देश के औद्योगिक केंद्रों को हिलाकर रखा दिया है।
सोमवार को ढाका के मीरपुर औद्योगिक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं, सावर, अशुलिया और गाजीपुर इलाकों में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं।