World
सऊदी अरब के हमलों से दहला यमन का हदीदा पोर्ट, हूती विद्रोहियों ने बताया युद्ध अपराध
डिजिटल डेस्क, सना। यमन में संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लाल सागर के पास स्थित हदीदा प्रांत में एक प्रमुख बंदरगाह और तेल सुविधा केंद्र को निशाना बनाकर हव
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सना। यमन में संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लाल सागर के पास स्थित हदीदा प्रांत में एक प्रमुख बंदरगाह और तेल सुविधा केंद्र को निशाना बनाकर हवाई हमले किए।
इन हमलों में कुल 7 लोगों के घायल होने की खबर है। हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-अस्बाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।


