डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी के ग्रीनएकर्स इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। टेक्सस से बहामास जा रहा एक निजी लियरजेट 60 विमान अचानक तेजी से नीचे गिरते हुए एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विमान के जमीन पर टकराने से ठीक पहले कॉकपिट से आए अंतिम शब्द बेहद रूह कंपा देने वाले थे, जिसमें चालक दल ने कहा था कि हमारे पास समय खत्म हो चुका है।