World
सड़कों पर आगजनी और दुकानों में लूटपाट... जर्मनी के कई शहरों में हिंसक झड़प के बाद हालात बेकाबू
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। शनिवार को जर्मनी में जेनेरेशन जेड (Gen Z) युवाओं ने बढ़ती महंगाई और जीवन-लागत जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूरोप भर में चल रहे इसी तरह के प्रदर्शनों के बीच जर्मनी में भी दिनभर ज्यादातर
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। शनिवार को जर्मनी में जेनेरेशन जेड (Gen Z) युवाओं ने बढ़ती महंगाई और जीवन-लागत जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूरोप भर में चल रहे इसी तरह के प्रदर्शनों के बीच जर्मनी में भी दिनभर ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा, लेकिन शाम होते-होते कई शहरों में स्थिति बिगड़ गई।
दोपहर तक प्रदर्शन काफी हद तक शांत रहे, लेकिन अंधेरा होने के साथ ही कुछ इलाकों में उपद्रवी तत्वों ने पुलिस से झड़प की और दुकानों में लूटपाट की। इससे पहले हालात पिछले महीने फ्रांस में देखी गई अशांति की याद दिलाते हैं।


