डिजिटल डेस्क, कोलंबो। तमिलनाडु के रामेश्वरम से समुद्र में गए सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और उनके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
नौसेना ने उनकी एक मैकेनाइज्ड नाव को भी जब्त कर लिया है। रविवार को श्रीलंकाई अदालत में पेश किए जाने के बाद सभी मछुआरों को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।