World
गाजा पर हमले नहीं रोकेगा इजरायल, ट्रंप की शांति योजना के बीच 13 फलस्तीनियों की मौत
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह गाजा पर हमले बंद नहीं करेगा। गाजा से सेना की वापसी पर भी इजरायल ने कुछ नहीं कहा है। इसी के साथ इजरायल ने रविवार को गाजा पर हमले कर 13 फलस्तीनियों को मार डाला।
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह गाजा पर हमले बंद नहीं करेगा। गाजा से सेना की वापसी पर भी इजरायल ने कुछ नहीं कहा है। इसी के साथ इजरायल ने रविवार को गाजा पर हमले कर 13 फलस्तीनियों को मार डाला।
गाजा पर लगातार हमले तब हो रहे हैं जब अमेरिकी प्रतिनिधियों से वार्ता में हमास शर्तों के साथ हथियार छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। इन शर्तों में गाजा से इजरायली सेना की वापसी और इजरायल के हमले रोकने की शर्तें मुख्य हैं।



