डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को आगामी चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन करने की अनुमति दी है।
ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार यह निर्णय शनिवार को बीएनपी की राष्ट्रीय स्थायी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पीएम रहमान ने की, जो बीएनपी के अध्यक्ष भी हैं।