डिजिटल डेस्त, बीजिंग। चीन की चालबाजी कोई नई बात नहीं है। इसी क्रम में हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट से पता चला है कि चीन सिर्फ अपने ही देश के 1.4 अरब नागरिकों पर नहीं, बल्कि वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों पर भी डिजिटल माध्यमों से बेहद बारीकी से नजर रख रहा है। यह बात तब उजागर हुई जब मार्क होफर नाम के एक पूर्व विदेशी पत्रकार और साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने इंटरनेट पर एक गोपनीय डेटाबेस ढूंढ निकाला।